फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बिजली बनाने आए लाइनमैन की हत्या, गांव के ही बदमाश ने सीने में मारी गोली

Tue, 17 Aug 2021 12:29 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

चुनार के बकियाबाद स्थित भगैती देवी मंदिर के पास अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
लाइनमैन अनिल सिंह की हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के बकियाबाद स्थित भगैती देवी मंदिर के पास गांव निवासी एक बदमाश ने बिजली बनाने आए लाइनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात 11 बजे की है। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। जब तक लोग लाइनमैन को अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस मौके पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बकियाबाद निवासी अनिल सिंह (35) पुत्र रमाशंकर सिंह पिरल्लीपुर पावर हाउस में संविदाकर्मी थे। सोमवार की रात को बकियाबाद गांव के भगैती देवी मंदिर के पास के इलाके में बिजली नहीं आ रही थी। सूचना पर संविदाकर्मी अनिल सिंह मंदिर के पास पहुंचा और बिजली की समस्या को दुरुस्त किया। बिजली व्यवस्था सही करने के बाद वह घर जाने वाला था, तभी उसके मोबाइल पर फोन आया।

गांव के युवक ने उसे मंदिर के पास बुलाया। वह मंदिर के पास पहुंचा कि गांव के युवक ने पहले हवा में फायरिंग की। इसके बाद उसके सीने में गोली मार दी जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। सूचना पर चुनार सीओ रामानंद राय और कोतवाल गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं लोगों में भी हत्या को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि लाइनमैन की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है, अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें