फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Crime: महिला से छेड़खानी का आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा गिरफ्तार, कमरे में की थी गंदी हरकत

Thu, 08 Jun 2023 02:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वे विंध्याचल पहुंचे तो परिचित राज पंडा मिल गया। उनसे उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ पूजा करानी है। इस पर वह पंडा अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें। उन्होंने सहमति जताई तो कमरे में ले गया। पत्नी से पूजा कराने के बाद कहा कि बहू से पूजा करा दें।
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल दर्शन करने आए एक परिवार की बहू के साथ पूजा के दौरान छेड़खानी करने के आरोपी पंडा व सपा कार्यकर्ता राज मिश्रा को विंध्याचल पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां अंतरित जमानत मिल गई। जज ने राज मिश्रा को 18 जून को अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया है। 18 जून को जमानत पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ से एक परिवार मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल आया था। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि विंध्याचल में परिचित राज पंडा पूजा कराने उन्हें अपने गेस्ट हाउस पर ले गया था।
गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें। उन्होंने सहमति जताई तो कमरे में ले गया।

पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


राज पंडा खुद को राज्याधिकारी पंडा बताता था। बुधवार को जिला प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्याधिकारी पंडा नाम से कोई पद नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर राज्याधिकारी पंडा से संबंधित बोर्ड आदि हटा दिए गए। इस बीच बृहस्पतिवार को विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने छेड़खानी करने के आरोपी पंडा राज मिश्रा निवासी घमहापुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि छेड़खानी करने के आरोपी पंडा राज मिश्रा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां उसे अंतरिम जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें- Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर हुआ मां का देहांत, सपने में मां ने कही ये बात,तेलंगाना से काशी साइकिल से आया बेटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें