थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी सुमेश, अंकित मिश्रा उर्फ़ राम , बहरछठ मौजा, गणेश व रेक्सा खुर्द निवासी अर्पित पाण्डेय एक ही बाइक से अपने मित्र के बहन की शादी में खनवर माझारी गांव गए थे। गुरुवार भोर लगभग तीन बजे चारों लोग एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी सड़क हादसे में चारों की मौत हो गई।
संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के पास लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर गुरुवार भोर में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली में एक ही बाइक पर सवार चार लोग पीछे से टकरा गए। हादसे में चारो की घटना स्थल पर मौत हो गई । पुलिस सभी को पीएचसी पटेहरा ले गई। जहां डॉक्टर ने भी सभी को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर को थाना संतनगर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Fire News: वाराणसी के लक्सा में एक मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया
थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी सुमेश (16) पुत्र रवि पाल, अंकित मिश्रा उर्फ़ राम (15) पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा, बहरछठ मौजा, गणेश (17) पुत्र हरिहर यादव व रेक्सा खुर्द निवासी अर्पित पाण्डेय (16) पुत्र राधेश्याम पाण्डेय एक ही बाइक से अपने मित्र के बहन की शादी में खनवर माझारी गांव गए थे। बृहस्पतिवार भोर लगभग तीन बजे चारो लोग एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे । गोहिया गांव के पास लालगंज की तरफ से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली पंचर होकर पहले से ही सड़क किनारे खड़ी थी। अनियंत्रित बाइक सवार चारो किशोर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसे। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चारो किशोर की मौत हो गयी । ग्रामीणों ने घटना की जानकारी संतनगर थाने पर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस चारो को पटेहरा पीएचसी ले गई गयी। जहां डाक्टर ने भी चारो को मृत घोषित कर दिया । घंटो मशक्कत के बाद शव का पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया । मृतक अंकित उर्फ़ राम दो भाइयो में छोटा है। सुमेश दो भाइयों में बड़ा था। गणेश छह बहनों का इकलौता भाई था। जो सबसे छोटा था। अर्पित दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संत नगर थाना अध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक सवार टकरा गए। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।