फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः एक नया मरीज मिला संक्रमित, तीन लोगों के स्वस्थ्य होने पर किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में रविवार को कोरोना का एक संक्रमित मिला। तीन के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस छह है। होम आईसोलेशन में छह मरीज हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 23 है। अब तक 10 हजार 904 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 113 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। छह लोग होम आईसोलेशन में है। दो दूसरे जिले में भर्ती है। जिले में अब तक छह लाख 95 हजार 421 का सैंपल लिया जा चुका है। छह लाख 91 हजार 766 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 655 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 29 हजार 582 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 12 हाट स्पाट है। 07 ग्रामीण और एक शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें