फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पाने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रही शहीद की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गाजीपुर जिला निवासी एक शहीद की पत्नी पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के यहां न्याय के लिए चक्कर लगा रही है। मिर्जापुर निवासी अपने पट्टीदार पर जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक करोड़ 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी को पत्र भेजने के साथ ही डीआईजी, डीएम, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का दावा है कि अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के लखनचंदपुर निवासी सीमा देवी ने बताया कि उनके पति रघुनाथ सिंह सेना में नायब सूबेदार पद पर थे। 10 अप्रैल 2017 को उनके पति चीन की सरहद पर शहीद हो गए थे। जिसके बाद पत्नी को एक करोड़ 50 लाख रुपये मिला था। बताया कि उसके पट्टीदार उससे मिले और बताया कि पैसा को प्लाटिंग में लगा दो अच्छा मुनाफा होगा। इस पर उन्होंने विश्वास कर लिया। मिर्जापुर में चार जगहों पर जमीन खरीदवाई। मूल दस्तावेज भी उनके पास हैं। धीरे-धीरे करके कई जमीन को बेचवाया, पर पैसा नहीं दिया। 31 अगस्त को धन मांगने गई तो अपने दोनों पुत्र के साथ स्कार्पियो में बैठाकर दूसरे जगह ले गए और पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें