फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: राहुल- अखिलेश की जोड़ी पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज, बोले- दो लड़कों की जोड़ी पहले भी आई थी

Mon, 13 May 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मिर्जापुर में आयोजित सभा में संबोधित करते हुए राहुल- अखिलेश की जोड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी पहले भी आई थी, लेकिन कुछ दिनों से गड़बड़ चल रहा। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के नामांकन से पूर्व बीएलजे ग्राउंड में आयोजित सभा में संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल- अखिलेश की जोड़ी पर तंज कसा। कहा कि दो लड़कों की जोड़ी पहले भी आई थी, लेकिन कुछ दिनों से गड़बड़ चल रहा है। पिछली बार गठबंधन परास्त हुआ तो एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। एक दूसरे को कह रहे थे कि आपकी वजह से विपक्षी गठबंधन को जीत मिली है।  

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव हुआ उसके बाद गठबंधन की ज्वॉइंट रैली नहीं हो पाई। लखनऊ में प्रस्तावित अखिलेश- राहुल की रैली नहीं हो पाई। कांग्रेस और समाजवादी गठबंधन ने अपनी हार को सुनिश्चित मानकर एक दूसरे पर हार का तोहमत मढ़ने का रास्ता निकालने का काम कल से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें