फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: राशन मांगने पर कोटेदार ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 27 Dec 2021 12:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोपा गांव में शनिवार दोपहर सरकारी गल्ले की दुकान से दो महीने का गल्ला मांगने पर कोटेदार ने युवक को भगाया। जब युवक के चाचा ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो उसकी पिटाई कर मोबाइल छीनकर पटक दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


विंध्याचल थाना अंतर्गत गैपुरा के पास स्थित जोपा (सुपन्था) ग्राम में शनिवार दोपहर अमरेश निषाद अपने भतीजे को राशन के दुकान पर राशन लेने के लिए भेजा। आरोप है कि राशन पुस्तिका में जब दिसंबर के बजाय दो जनवरी के राशन वितरण की तारीख देखी तो उसने अपने चाचा को फोन करके बुलाया।

चाचा दुकान पर पहुंच कर इसकी जानकारी लिया तो कोटेदार ने बताया कि 45 किलो कि जगह अब तुम्हें 38 किलो ही राशन मिलेगा। यह सब होते देख अमरेश अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते देख कोटेदार ने पीड़ित क मोबाइल को छिनकर जमीन पर फेंक दिया। कोटेदार के परिजन इकट्ठा होकर अमरेश और उसके भतीजे राम नवल को बेरहमी से पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों द्वारा शनिवार को गैपुरा चौकी पर लिखित शिकायत किया गया है। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र पिटाई के वायरल पर उन्होंने एसडीएम को मामले की न्यायिक जांच करवाकर दोषी को सजा दिलाने की बात कही। विंध्याचल थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है।

वीडियो देखकर इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चंद ने बताया कि वीडियो देखा है। जांच किया जा रहा है।  दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें