फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं का जानेंगे हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को राज्य नियोजन संस्थान की टीम पहुंच गई। अपने चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत टीम के सदस्य जिले के चार विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का सर्वे कर उनकी जानकारी लेंगे। यह टीम ग्रामीणों से बातचीत कर उनका फीड बैक भी लेगी।
विज्ञापन

मुख्य रूप से यह टीम स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का मूल्यांकन करेगी। जिले में यह टीम छह से नौ जुलाई तक मूल्यांकन करेगी। यह टीम छह व सात जुलाई को हलिया व सिटी ब्लाक में तथा आठ और नौ जुलाई को मड़िहान व राजगढ़ में योजनाओं का निरीक्षण करेगी। सहायक सांख्यिकी अधिकारियों के नेतृत्व में दो टीमें बनेंगी। जिनके साथ यूपीसेफ की भी टीम रहेगी। इसके लिए हलिया, मड़िहान, सिटी एवं राजगढ़ के बीडीओ को व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है। टीम के सदस्य मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि टीम के सदस्य आ चुके हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें