फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम वसूली होने पर डीएम खफा डीएफओ समेत तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी विभागों के टैक्स वसूूली की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित रहने व वन विभाग की वसूली दो प्रतिशत दिखाने पर प्रभागीय वनाधिकार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कम वसूली के चलते मड़िहान व लालगंज के तहसीलदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। साथ ही बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिले में 10 बड़े बकायेदारो के खिलाफ वसूली व कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार लालगंज को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगले माह अपेक्षित प्रगति न आने पर अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार स्टांप वाद की वसूली की खराब प्रगति पर तहसीलदार लालगंज व मड़िहान को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल को दिया। बैठक में आबकारी, परिवहन, विद्युत, वाणिज्य कर के वसूली प्रगति और बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार अधिशासी अधिकारी नगर, अहरौरा व चुनार को भी वसूली प्रगति कम होने पर कड़ी चेतावनी दी गयी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वसूली में प्रगति बढ़ाने का निर्देश देते हुये कहा कि सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार वसूली के प्रत्येक मद के प्रगति की समीक्षा अपने स्तर से करें ताकि सभी मदों में वसूली की प्रगति आ सके। । कहा कि वरासत निर्धारित दिन के अन्दर निस्तारित हो और विवादित वरासतों पर भी ध्यान देकर निस्तारण किया जाय। बैठक में भूलेख, लम्बित पेंशन विभागीय कार्रवाई, खतौनियों का पुनरीक्षण, विभिन्न आयोग के लम्बित संदर्भ आदि की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिया कि जिन चकबन्दी अधिकारियों एवं राजस्व लेखपालों का स्थानांतरण हो गया है। वे बुधवार की शाम तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, चुनार नीरज पटेल, मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, लालगंज विजय नारायण सिंह व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें