फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल ट्रक चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के अतरैला गांव के सामने नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की रात को ट्रेलर-ट्रक के बीच टक्कर से ट्रक चालक घायल हो गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को दुर्घटनास्थल पर उसके शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी अन्नू (28) देर रात ट्रक लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक लेने से ट्रक उससे भिड़ गया। इसमें ट्रक चालक गंभीर रूप घायल हो गया। ट्रक चालक को मंडलीय चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लालगंज हेमंत कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें