पड़री। शिवगढ़ गांव निवासी अशोक कुमार (32) गांव के ही अपने साथी रविकुमार (30) के साथ मिर्जापुर से घर लौट रहा था। शुक्रवार की शाम कपसौर गांव के पास मिर्जापुर-चुनार मार्ग पर बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों का इलाज मिर्जापुर में चल रहा है। पुलिस ने बताया घायल दोनों बिना हेलमेट शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे।