फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराबी आने पर पांच घंटे मेन लाइन पर खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर सोमवार की दोपहर मालगाड़ी से तेज आवाज आने पर उसे ट्रैक नंबर दो की मेन लाइन पर खड़ा कर दिया गया। ट्रेन के मेन लाइन पर खड़ी होने से अन्य गाड़ियों को दूसरे ट्रैक से गुजारा गया। मरम्मत के पांच घंटे बाद मालगाड़ी को मुगलसराय के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सीमेंट लदी मालगाड़ी सोमवार की दोपहर डाउन लाइन पर मुगलसराय की ओर शाहगंज जा रही थी। मिर्जापुर स्टेशन के पास पहुंचने पर 12 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन में आवाज आने पर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक और इंजीनियरिंग विभाग को दी गई। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार व रेलवे के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान डाउन लाइन प्लेटफार्म नंबर एक भी भी मालगाड़ी खड़ी थी। दोपहर पौने तीन बजे तक डाउन लाइन पर कोई ट्रेन नहीं आई। तीन बजे के करीब प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी को कम स्पीड से गुजारा गया। जांच के लिए प्रयागराज से इंजीनियर को बुलाया गया था। उनके आने तक मालगाड़ी खड़ी रही। मालगाड़ी में आई आवाज की जांच न होने से डाउन लाइन पर आने वाली अन्य ट्रेनों को एक नंबर ट्रैक से गुजारा गया। शाम को पांच बजे के करीब जांच होने के बाद मालगाड़ी को मुगलसराय की ओर गुजारा गया। स्टेशन पर चर्चा था कि मालगाड़ी का चक्का जाम हो गया था, पर रेलवे विभाग के लोगों के मुताबिक आवाज आने पर ट्रेन को खड़ा कराया गया था। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुुमार ने बताया कि ट्रेन में आवाज आने पर बाहर से इंजीनियर बुलाया गया था। उनके आने तक ट्रेन खड़ी थी। जांच में कुछ नहीं मिला। इसकेे बाद ट्रेन को मुगलसराय की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें