फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस ने महमूदपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद में पत्थर से हुए हमले में मृत व्यक्ति के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

जमीन की खरीद बिक्री के मामले में चल रहे दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान बीते मंगलवार की देर शाम महमूदपुर गांव में मारपीट हो गई थी। जिसमें चोट लगने से अशोक कुमार सिंह पुत्र यदुवंश सिंह (50) निवासी महमूदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व परिजनों ने बेहोशी की हालत में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के पूर्व ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दीपक सिंह, प्रिंस सिंह, पन्ना सिंह व एक नाबालिग को बरबकपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया। नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें