फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नकहरा स्थित जगदीश मेडिकल स्टोर में शनिवार की रात मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट से लग गई। आग से तीन लाख रुपये की दवा जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नकहरा गांव निवासी जगदीश विश्वकर्मा की घर से लगभग 500 मीटर दूर मेडिकल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम जगदीश दुकान बंदकर घर चले गए। रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहंचे। दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें