फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र पुलिसकर्मी लगवाएं बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों में 15 से 17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों को लगाये जाने वाले वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सबसे पहले वे बसही स्थित सैंफोर्ड स्कूल में गए। जहां दोपहर एक बजे तक मात्र तीन छात्रों को टीका लगाया गया था। इसके बाद डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में गए। जहां 15 छात्र-छात्राओं को टीका लगा था। कम संख्या में टीकाकरण पर उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करने के लिए कहा कि बच्चों के अभिभावकों से दूरभाष पर वार्ता कर अथवा संदेश भेजकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन कराएं। निरीक्षण के दौरान कोतवाली शहर में पुलिस कर्मियों के लिए लगाये गए टीकाकरण कैंप का भी निरीक्षण किया। जनपद के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मियों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। सभी को बूस्टर डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें