फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हत्याकांड का खुलासा नहीं, परिवार को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्लब के पास दो माह पूर्व सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं चालक के पुत्र को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के विंध्यपूरी कालोनी निवासी मूलचंद पाल सिंचाई विभाग में चालक थे। साथ ही वह पत्नी के नाम से ठेकेदारी करते थे। दो माह पूर्व एक जून की रात सिविल लाइन रोड पर कचहरी पुलिस चौकी और पुलिस क्लब के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। छानबीन में बदमाश सीसी टीवी फुटेज में अपाचे बाइक पर दिखाई दिए पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम अब तक उनको नहीं पकड़ सकी है। हत्या का खुलासा कौन कहे परिवार को धमकी मिलने लगी है। मूलचंद पाल के पुत्र अजय कुमार पाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नगर के सिविल लाइन का एक युवक उसके घर पर आकर धमकी दे रहा है। कह रहा है कि पिता के हत्या के बारे में पुलिस उससे बार-बार पूछताछ कर रही है। पुलिस को मना कर दें, नहीं तो जो पिता के साथ हुआ, वह उसके साथ भी हो जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने शहर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें