फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो र्गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खोराडीह गांव निवासी रामपाल सिंह (55) पुत्र गंगाराम बुधवार की रात में अपने घर में सोए हुए थे। रात को उठकर जब वह लघुशंका करने के लिए जा रहे थे कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जहरीले जंतु के काटने से कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में परिजनों उनको पहले झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। आराम नहीं होने पर अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज करने के बाद स्थिति में सुधार नहीं होता देख परिजन कछवां बाजार में इलाज के लिए ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार की सुबह रामपाल को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें