लालगंज। विकासखंड के सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास अधूरे पाए जाने पर फटकार लगाई। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट अपडेट करने के लिए कहा। विकासखंड में पालनहार योजना में एक भी व्यक्ति पात्र नहीं पाए जाने पर योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सका।
खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि मनरेगा योजना के प्रत्येक साइट पर 20 आदमी से कम काम नहीं करेंगे। और मजदूरों को नियमित रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने सचिवों से कहा कि सामुदायिक शौचालय पर किसी भी हाल में ताला नहीं लगेगा। सफाई पर ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास की प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए सचिवों को बताया कि 2020- 21 में प्रधानमंत्री आवास 1126 के सापेक्ष 715 पूरे हो सके हैं। इसमें से अधूरे आवास एक सप्ताह के अंदर पूरा करके प्रगति रिपोर्ट अपलोड कराएं। इसी तरह से मुख्यमंत्री आवासों के लिए आदेश दिए। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी राजाराम ,श्यामधर तिवारी, महेंद्र कुमार, मुस्ताक ,विश्वेश सिंह, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।