चील्ह। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशाहपुर निवासी जितेन्द्र शर्मा (32) मजदूरी करता था। पारिवारिक कलह से अजीज आकर मंगलवार की दोपहर शास्त्री पुल से गंगा नदी में कूद गया। लेकिन सतर्क राहगीरों के चिल्लाने पर मछुआरों ने डूबते-उतराते युवक को बचा लिया। मौके पर शास्त्री सेतु चौकी की पुलिस ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। शाम छह बजे तक कोई नहीं आया था। जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया, इसलिए गंगा में छलांग लगा दी।