दोपहर में वह फोन कर परिवार से सिद्धनाथ की दरी जाने की बात बताया था। युवक का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसे तीन वर्ष का एक पुत्र है। सीओ रामानंद राय ने बताया कि पैर फिसलकर दरी में गिरने से डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। इधर, मृतक पत्नी नीतू केसरी और मां अमरावती केसरी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार तीन भाइयों में सबसे छोटा प्रमोद शराब का आदी था।
वाराणसी के तुलसीघाट पर बुधवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी को मल्लाहों ने बचा लिया। मौके पर पहुंचीे भेलूपुर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। देवरिया गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर निवासी अक्षत मणि (21) और आदित्य तिवारी (22) विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बुधवार भोर में बनारस पहुंचे। कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से लंका आए। दर्शन पूजन करने से पूर्व दोनों तुलसीघाट पर गंगा में स्नान करने लगे।
इस दौरान आदित्य तिवारी और अक्षत गहरे पानी मेें चले जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने दोनों को बचाने प्रयास किया। आदित्य को मल्लाहों ने बचा लिया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते अक्षत को बचाया नहीं जा सका।
सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कुछ दूरी पर अक्षत का शव बरामद किया। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि युवक के परिजन शाम तक पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।