फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो का डीडीओ ने किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रसाद मिश्रा ने बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बर्न मिशन में चयनित विकास खंड के ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया। डीडीओ ने ग्राम पंचायत हथेड़ा, भटवारी, बरी, हलिया में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए छब्बीस सोलर लाइट व तीन हाईमास्ट का सत्यापन किया।
विज्ञापन

विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास की प्रगति बहुत ही धीमी पाए जाने पर डीडीओ ने प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। पीएम आवास की समीक्षा करते हुए डीडीओ ने कहा शासन की प्रमुखता वाले कार्य बिंदुओं में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण बाद निकलते समय मतवार से आए दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने गांव में प्रधानमंत्री आवास आवंटन से लेकर निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। जिस पर डीडीओ ने मामले की जांच के लिए एडीओ आईएसवी को निर्देश दिया है। इस दौरान एडीओ आईएसवी पवन सिंह, एडीओ सहाकारिता लक्ष्मीराम चंचल, वरिष्ठ लिपिक शिवानंद यादव,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें