फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही वृद्धा की हत्या, 5 पर मुकदमा

Sun, 30 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
रोती मह‌िलाएं
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महेवा गांव में शुक्रवार की रात घर में सोते हुए एक वृद्धा के गले में नुकीले वस्तु भोंककर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह बहू ने पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को सुचना दी। एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। बहू की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। 


महेवा गांव के सूखा बिंद की पत्नी राममूर्ति देवी (60) शुक्रवार की रात अपने कमरे  में पति के साथ सोई थीं। उनकी बहू, नातिन और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे। इसी दौरान बदमाशों ने किसी ने नुकीले वस्तु से राममूर्ति के गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। साथ में सोए गूंगे पति को मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह पांच बजे बहू फूला देवी सास को जगाने गई तो मृत देखा। उसके उनके नाक से खून निकल  रहा था जबकि ससुर सूखा बिंद घायल पड़े थे। वह बाहर आई तो देख तो पांच लोग भाग रहे हैं। उसने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक हत्यारोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


 
 मवैया गांव में वृद्धा की हत्या के बाद पुलिस का कहना है कि मकान के दरवाजे पर लगा चैनल का दरवाजा खोला गया तो अंदर वृद्धा मृत थी। आखिरकार बदमाश घर के भीतर आए कैसे। उनके आने की किसी को कानोंकान खबर क्यों नहीं हुई। फिर बदमाश अंदर कैसे गए यह बात समझ में नहीं आ रही है जबकि बहू का कहना है कि ताला तोड़ कर बदमाश अंदर घुसे और उसकी सास की हत्या कर दी।  
विज्ञापन



गांव में भूमि विवाद के चलते दोनों गुटों में गोली चलने के बाद से ही पुलिस का पहरा था। इसके बावजूद अपराधी आए और हत्या करके चले गए। इससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें