फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीया महिला ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि क्षेत्र के दो व्यक्ति गुरुवार की रात मेरे घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हलिया थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार की रात मुझे घर में अकेले देखकर गांव के ही दो व्यक्ति रात करीब 11 बजे घर में घुस आए और मेरे साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर सास मौके पर आई तो उन्हें भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भाग गए। दूसरे दिन शुक्रवार की रात को एक बार फिर वहीं दोनों आरोपी घर में आए और सास को धमकाने लगे कि यदि थाने में मुकदमा लिखाया तो उसे जान से मार कर गायब कर देंगे। सहमी हुई महिला ने शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव ने बताया कि महिला का प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें