फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल की बच्ची से रिश्ते के भाई ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलकखानम (रामपुर)। एक साल की बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर अन्य लोगों को आता देखकर किशोर मौके से भाग गया। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण कहीं बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और एक साल की बच्ची थी। गांव निवासी किशोर जो मामूस बच्ची का ममेरा भाई है। वह उसे खिलाने के बहाने से खेत में ले गया और दुष्कर्म करने कोशिश करने की लगा। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। इसके बाद किशोर घबरा गया और बच्ची को खेत में छोड़कर भाग गया। सूचना पर बच्ची की मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्ची की मां ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश चल रही है। वहीं एसओ मिलकखानम सुभाष मावी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी तो मिली है, लेकिन तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें