फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बस की टक्कर में पांच घायल एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के दरबान के तलरे पुरवा के पास ट्रक बस की टक्कर में सोमवार को छह घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से राजगढ़ सीएससी में पहुंचाया गया। शेष अन्य कम घायलों को घर के लिए छोड़ दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

राजगढ़ के साजन तिराहे से सोमवार की दिन में 11 बजे सवारियों को लेकर एक बस चुनार जा रही थी। जैसे ही तलरे पुरवा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बस को साइड से टक्कर मार दी। इससे दाहिने तरफ बैठे सवारियों में कई लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। जिसमें रामदुलार 40 वर्ष निवासी टेढ़ीया, सक्तेशगढ़ की हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायलों में रजनी 30 वर्ष, राधिका 26 वर्ष, कमलेश 22 वर्ष, रामू 16 वर्ष, राजेश 30 वर्ष सभी यात्री चुनार जा रहे थे। जिनको थोड़ी बहुत चोट लगी थी। दूसरी बस आने पर सभी कम चोटिल यात्री लोग चुनार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें