फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हत्याकांड में पुलिस को नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के कटका पड़ाव स्थित एक ढाबे के पास शनिवार की रात ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में परिजनों ने सोमवार को लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया। मृतक की पहचान चंबल निवासी ओमकारनाथ सिंह पुत्र मधुरी सिंह के रूप में हुई। उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

चंबल निवासी ओमकारनाथ सिंह बंगाल से सरिया लादकर इलाहाबाद जा रहा था। वह कटका पड़ाव के पास सरदार ढाबा पर रात दो बजे चाय पी थी। रविवार सुबह आठ बजे दूसरे ट्रक के खलासी ने ट्रक निकालने के लिए आगे खड़े ट्रक के चालक को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खलासी ने दरवाजा पीटा। इसके बाद भी आवाज नहीं आई। यह देख ढाबा मालिक सरदार ने ट्रक के ऊपर चढ़कर केबिन खोला तो देखा लगभग 36 वर्षीय एक युवक लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। यह देख ढाबा मालिक सरदार ने कछवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ओमकार नाथ सिंह निवासी चंबल, हिमाचल के रूप में हुई है। उसके पास से ड्राइवरी लाईसेंस, आधार कार्ड मिला है। चालक बंगाल से सरिया लादकर आ रहा था। रास्ते में उसका विवाद एक अन्य ट्रक चालक से हुआ था। दूसरा चालक ट्रक छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें