फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना के पाइप की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के कोटाघाट केे पास जल निगम की ओर से नमामि गंगे परियोजना के लिए उपयोग में लाई जाने वाली पाइप रखी गई हैं। बुधवार की शाम को खेलते से एक बालक पाइप के पास पहुंचा तो ढेर में रखी पाइप गिर गई। चपेट में आने से उसकी मौत हो गई
विज्ञापन

कोरांव थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी राजेंद्र का साजन (8) ननिहाल कोटा शिव प्रताप सिंह के गांव में आया था। बच्चों के साथ नमामि गंगे परियोजना के लिए रखे गए पाइप के पास खेल रहा था कि पाइप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ननिहाल के लोगों ने बालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना देने के लिए परिजन बालक के शव को लालगंज लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें