फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहे का पीटकर लूट ले गए दो लाख की बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दांती गांव में बदमाशों ने एक पशुपालक पिटाई कर दी। उसके अचेत होने पर हाथ पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया। पाही पर बंधी उसकी बकरियों खोल ले गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी पशुपालक बृजलाल 40 से 45 बकरियां लेकर दांती गांव से सटे जंगल किनारे पाही पर रहते हैं। मंगलवार की रात को वह घर पर खाना खाकर पाही पर गए। इस बीच देर रात दस बजे पहुंचे बदमाशों ने बृजलाल के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई की। अचेता होने पर हाथ पैर बांधकर दूर जंगल में फेंक दिया। और बकरियों को खोल ले गए। पशुपालक बुधवार की सुबह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। खोजबीन में जंगल में वह मिले। घायल के पुत्र गौतम ने पुलिस को तहरीर देने के बाद पशुपालक को सीएचसी पहुंचाया। इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ बकरियां लापता हुई हैं। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें