थाना क्षेत्र के भदौहा गांव में शुक्रवार की सुबह बिस्तर पर अचेतावस्था में पड़े बालक की शनिवार को मौत हो गई। अबूझ हाल में हुई मौत से आशंका जताई जा रही है कि कहीं सोते समय सांप ने तो नहीं डस लिया था।
भदौहा गाव निवासी धीरज यादव का पांच वर्षीय पुत्र भोला बृहस्पतिवार कीरात खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। शुक्रवार की सुबह देर तक बिस्तर पर पड़ा रहा। परिजन जगाने गये तो अचेत पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अस्पताल से झाड़फूंक के लिए लेकर चले गए। शनिवार को बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।