फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता न होने से सड़क तक ठेले पर आया मरीज

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र कलवारी में घर तक नही पहुची108, एंबुलेंस तक ठेला पर लाया गया मरीज को - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मड़िहान तहसील क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में शनिवार की दोपहर पेड़ से गिरकर घायल युवक अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस तो आई पर घर तक रास्ता न होने पर परिजन ठेले पर मरीज को लेकर रोड पर आए। इसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मरीज की ठेलेे पर लाने की फोटो वायरल होने लगा कि एंबुलेंस न मिलने पर मरीज ठेले पर आया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कलवारी खुर्द निवासी अजय गौतम (35)पुत्र पन्नालाल की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। फोन लगाने पर एंबुलेंस आई, पर उसके घर के पास तक एंबुलेंस आने का रास्ता न होने पर परिजन मरीज को ठेले पर लादकर मेन रोड पर आए। इसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डा. कौशल ने बताया कि मरीज अस्पताल में एंबुलेंस से आया था। उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजन की सूचना पर 108 एम्बुलेंस सड़क न होने के कारण मरीज के घर तक नही पहुँची।मरीज को ठेला पर लिटाकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव निवासी पैतीस वर्षीय अजय गौतम शनिवार की दोपहर पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। इलाज के लिए तत्काल बाहन की आवश्यकता थी।परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए 108 पर डायल किया।जब तक एम्बुलेंस कलवारी पहुँचती परिजन घायल को ठेले पर लादकर सड़क तक पहुँच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें