फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह वर्षो से अधर में लटकी चकबंदी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सदर तहसील क्षेत्र के परवाराजधर में चौदह वर्षों से अधर में लटकी चकबंदी प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए काश्तकारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सहायक चकबंदी अधिकारी की ओर से चक सृजन करके पर्चा का वितरण 12 नवंबर 2020 को ही किया जा चुका है। चकबंदी अधिकारी ने 14 दिसंबर 2020 को इसकी सुनवाई भी की। बंदोबस्त अधिकारी द्वारा चक अपील की सुनवाई 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। 5 मई को 2021 को तिथि तय थी। लेकिन बंदोबस्त अधिकारी द्वारा ग्राम परवाराजधर की चक पैमाइश का कार्य करने में हीलाहवाली की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनय कुमार दीक्षित, भोलानाथ पांडेय, विंध्यवासिनी प्रसाद, अवधेश कुमार, सतेंद्र कुमार, श्यामसुंदर पासी, सुरेश कुमार, देवी चरण ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें