फटकार लगाती डीएम दिव्या मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचते देखे गए। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
विधायक राहुल कोल के निधन के पश्चात खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कॉंग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।