15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान
- फोटो : अमर उजाला
छानबे विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इस उप चुनाव के लिए कुल 1956 चुनाव कार्मिकों की तैनाती हुई है। इसके साथ ही 42 माइक्रो आब्जर्बर भी तैनात किए गए हैं। छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 191373 पुरुष मतदाता व 172375 महिला मतदाता हैं। 26 अन्य मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशियो 901 है तथा ईपी रेशियो61.02 है। इस चुनाव के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इसमें बापू उपरौध इंटर कालेज में बूथ संख्या 37, प्राथमिक विद्यालय देवहट ड्रमंडगंज में बूथ संख्या 105 व 106 शामिल हैं। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय खजूरी बूथ संख्या 38 को सखी बूथ या पिंक बूथ बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05442- 253631 है। इसके अतिरिक्त सी- विजिल एप या पोर्टल पर भी अपलोड कर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला