फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटी लापता दोनों बहनें, नाराज होकर गई थी प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी दो बहने रविवार की दोपहर कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई थी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी कि मंगलवार की शाम दोनों घर वापस लौटी। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी चंदन सिंह की 15 वर्षीय जुड़वा पुत्रियों में खुशी सिंह सेंट मैरी स्कूल में इंटर और गुन लायंस स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। दोनों रविवार की दोपहर दो बजे रतनगंज में कोचिंग जाने के लिए ई-रिक्शा से निकली। लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटी, परेशान परिजनों ने उनकी खोजबीन किया। लेकिन उनका कही पता नहीं चला, इस पर परिजनों ने कटरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। इसबीच मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब दोनों बहने घर वापस लौट आई। उनके घर वापस लौटने पर परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस लिया। बात करने पर सीओ नगर प्रभात राय ने बताया कि दोनों बहने मंगलवार की शाम को घर वापस लौटी है। पूछताछ करने पर बताया कि मां की डांट से नाराज होकर वो प्रयागराज के तेलियरगंज रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी। गलती का एहसास होने पर दोनों घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें