अहरौरा थाना क्षेत्र के तालर रजबाहा पर बनाए गए रेलिंग विहीन पुल से रविवार की रात गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार की रात अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी विनय मोहन तिवारी (68) अपनी बाइक से घर जा रहे थे। मुख्य घाघर नहर से निकली तालर राजवाहा पर बनाए गए रेलिंग विहीन पुल पार कर रहे थे। पुल पार करते समय बाइक सवार विनय मोहन तिवारी अनियंत्रित होकर बाइक सहित नहर में गिर गए। नहर में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल विनय मोहन तिवारी को नहर से निकालकर वाराणसी इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।