फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी के पहलवान को पटखनी देकर बजरंगी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भादो पूर्णिमा पर कुश्ती दंगल समिति गौरा की ओर से सोमवार को भिलगौर शिवालय घाट पर दंगल का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 31 हजार रुपये की कुश्ती बजरंगी पहलवान अयोध्या ने झूंसी के हरेंद्र सिंह को चित कर अपने नाम किया।
विज्ञापन

कुश्ती-दंगल का शुभारंभ हनुमान व शंकर जी की पूजा के बाद पूर्व एमएलसी विनीत सिंह व विधायक राहुल प्रकाश के अलावा समाज सेवी करमेश तिवारी ने पहलवानों का परिचय लेकर हांथ मिलवा कर किया। विजेता पहलवानों को नगदी व शील्ड देकर विधायक राहुल प्रकाश व करमेश तिवारी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दांवपेंच आजमाए। कुस्ती दंगल की प्रतियोगिता की शुरुआत पांच सौ रुपये से शुरू होकर 31 हजार तक की कुश्ती हुई। जिलापंचायत अध्यक्ष राजू कन्नोजिया ने गंगा पक्का घाट व विधायक राहुल प्रकाश ने दंगल स्थल पर छावनी लगवाने की घोषणा किया। इस दौरान प्रेम बहादुर सिंह, सिम्पू सिंह, विकास सिंह, स्वामीनाथ सिंह, शिवकांत मिश्र, मनोज सिंह, इंद्र कुमार सिंह व विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें