फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को मुख्यालय से करें अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 नवंबर को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की तैयारियों की बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव बेसिक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए सभी केन्द्रों पर संसाधन जैसे स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं सचल दस्ता व पुलिस व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाय। सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती करें। परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक संसाधनों में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, प्रकाश, जल, प्रशाधन आदि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर जनपद मुख्यालय व प्रदेश मुख्यालय के कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाय ताकि उसकी निगरानी जनपद के साथ-साथ लखनऊ से भी जा सके। एनआईसी में उपस्थित जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। वीडियो कांफ्रेसिंग में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें