जमालपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील फोटो को फेसबुक पर वायरल करने के आरोपी को बुधवार को सुबह धारा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
आरोप है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसका फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया। नाबालिग की मां ने 16 अक्तूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की गई है। उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर वायरल कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी गणेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में बढ़ोत्तरी की। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। इस बीच बुधवार को उप निरीक्षक रामवंत यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी धारा चौराहे पर खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी गणेश पाल को गिरफ्तार कर लिया।