फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: अमिताभ ठाकुर ने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल, ट्वीट से मचा हड़कंप

Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट में कहा- यूपी में सुशासन, दाम भी काम भी नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार यह ऑडियो रिकॉर्डिंग जिला मिर्जापुर के कोतवाली कटरा के कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी के खास सिपाही रमाशंकर निषाद और एक गाड़ी मालिक का बताया गया है।
विज्ञापन
Mirzapur: अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीजीपी यूपी सहित तमाम अफसरों को भेजे हुए अपने ट्वीट तथा शिकायत के साथ उन्होंने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजा है।

विज्ञापन

इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक आदमी दूसरे आदमी से कह रहा है कि हमारे पांच हजार वापस कर दिया जाए, क्योंकि अब मेरी गाड़ी का चालान हो गया है और मेरी गाड़ी अब कोर्ट से छूट सकती है। थाने से नहीं छूट सकती। इसके विपरीत दूसरा व्यक्ति उसे थाने बुला रहा है और कह रहा है कि थाने में कोतवाल साहब बुला रहे हैं, बैठ कर सारी बातें हो जाएंगी।
 

विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : social media
अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट में कहा- यूपी में सुशासन, दाम भी काम भी नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार यह ऑडियो रिकॉर्डिंग जिला मिर्जापुर के कोतवाली कटरा के कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी के खास सिपाही रमाशंकर निषाद और एक गाड़ी मालिक का बताया गया है।
उनके द्वारा जांच की मांग किए जाने के बाद मिर्जापुर पुलिस ने उन्हें अवगत कराया है कि मामले की जांच सीओ मिर्जापुर को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें