हलिया। हरसड़ गांव में मंगलवार को दर्शनार्थियोें से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप घायल हो गईं। 108 एंबुलेंस सेवा से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हलिया थानाक्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी राम भवन के परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कोटार नाथ दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय हरसड़ गांव में पंहुचे थे कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार श्यामकली (45), मीरा (32), सुमन (35) ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रॉली में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर अगल बगल के लोगों की भीड़ जुट गई है। एंबुलेंस के साथ पीआरवी की टीम को सूचना दी गई। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने उन्हें मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।