अहरौरा। सोनपुर स्थित खनन इलाके में बृहस्पतिवार को ब्लास्टिंग के दौरान दोपहर में सोनकर बस्ती में पत्थर का टुकड़ा गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पत्थर के टुकड़े कई घरों की छतों पर भी गिरे। गुस्साए ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
क्षेत्र के सोनपुर इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर हुई ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर के टुकड़े कई घरों पर गिरे। पत्थर का टुकड़ा लगने से सोनकर बस्ती निवासी लालमनी देवी के पैर में, लाची के सिर में भी चोट लगी। घोचु सोनकर के आंगन व छत पर भी पत्थर गिरे। आक्रोशित ग्रामीणों ने खनन पट्टा धारकों व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त किया। पूर्व में भी ब्लास्टिंग की घटना में कई लोग घायल हो चुके हैँ।