पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज का पुलिस को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। पुलिस ने उनकी तलाश में शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अब कुर्की वारंट लेने की तैयारी में जुट गई है।
हापुड़ रोड पर अवैध तरीके से याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी चल रही थी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने छापा मारकर करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट बरामद कर दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में याकूब कुरैशी, संजीदा बेगम, इमरान व फिरोज फरार चल रहे हैं। जिनका गिरफ्तारी वारंट लेने के लिये बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने शुक्रवार को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़े: योगी सरकार में अपराधियों की शामत: शामली में हुई बड़ी कार्रवाई, कुख्यात संजीव जीवा समेत परिजनों की 21 बीघा जमीन कुर्क
पुलिस का कहना कि याकूब और उसके परिवार पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की वारंट लेने की भी तैयारी कर दी। याकूब व उसके परिवार कहां पर छुपा बैठा है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम भी लगा दी।
सीओ कोतवाली को भी लगाया
याकूब की घेराबंदी के लिए एएसपी किठौर के साथ सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया को भी लगा दिया है। चार सीओ व आठ थाने की पुलिस भी तलाश में लग गई है। याकूब और उसके परिवार को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के टीम भी लगा दी।
विवेचना में नहीं कर रहे थे सहयोग
याकूब कुरैशी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे। पुलिस ने नामजद याकूब और उसके परिवार का गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से ले लिया है। पुलिस टीम याकूब की गिरफ्तारी के लिये लगी है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी