फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब पर शिकंजा: परिवार को भी मिला गिरफ्तारी वारंट, तलाश में लगी कई टीमें, नहीं मिला सुराग

Sat, 09 Apr 2022 02:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज का पुलिस को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। पुलिस ने उनकी तलाश में शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अब कुर्की वारंट लेने की तैयारी में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज का पुलिस को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। पुलिस ने उनकी तलाश में शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अब कुर्की वारंट लेने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


हापुड़ रोड पर अवैध तरीके से याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी चल रही थी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने छापा मारकर करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट बरामद कर दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में याकूब कुरैशी, संजीदा बेगम, इमरान व फिरोज फरार चल रहे हैं। जिनका गिरफ्तारी वारंट लेने के लिये बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने शुक्रवार को मंजूरी दी है। 

यह भी पढ़े: योगी सरकार में अपराधियों की शामत: शामली में हुई बड़ी कार्रवाई, कुख्यात संजीव जीवा समेत परिजनों की 21 बीघा जमीन कुर्क
विज्ञापन


पुलिस का कहना कि याकूब और उसके परिवार पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की वारंट लेने की भी तैयारी कर दी। याकूब व उसके परिवार कहां पर छुपा बैठा है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम भी लगा दी।

सीओ कोतवाली को भी लगाया 
याकूब की घेराबंदी के लिए एएसपी किठौर के साथ सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया को भी लगा दिया है। चार सीओ व आठ थाने की पुलिस भी तलाश में लग गई है। याकूब और उसके परिवार को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के टीम भी लगा दी।
विज्ञापन


विवेचना में नहीं कर रहे थे सहयोग 
याकूब कुरैशी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे। पुलिस ने नामजद याकूब और उसके परिवार का गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से ले लिया है। पुलिस टीम याकूब की गिरफ्तारी के लिये लगी है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें