फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की तैयारी : चैनल पर 500 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा याकूब कुरैशी का परिवार, ये है मामला

Sat, 04 Sep 2021 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दरअसलस, याकूब कुरैशी का आरोप है कि टीवी चैनल ने उसे तालिबान के मुल्ला उमर का बेटा बताकर फोटो दिखाया। इससे उन्हें और उनके समाज के लोगों भी भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
एसएसपी से मिले याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक टीवी चैनल पर उप्र के पूर्व राज्य मंत्री बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी को फोटो के साथ तालिबानी मुल्ला उमर का बेटा दिखाने के मामले में परिवार कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


हाजी याकूब कुरैशी के बेटे हाजी इमरान याकूब ने बताया कि उनके अब्बू दो बार विधायक, पांच साल उप्र सरकार में राज्य मंत्री और पांच साल डिप्टी मेयर रहे हैं। जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में करीब छह लाख वोट पा चुके हैं। ऐसे में एक चैनल द्वारा उन्हें तालिबानी का बेटा दिखाया जाना गलत है।

चैनल ने यह जानबूझकर किया है। यह गलती से नहीं, साजिश के तहत किया गया है। ये चैनल हमेशा देश का माहौल खराब करने के लिए कुछ भी गलत करने से परहेज नहीं करते हैं। ये लोग देश के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अब वे कानूनी सलाह के साथ चैनल पर 500 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: तालिबानी आतंकी बताने पर भड़के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा

विज्ञापन

वहीं, तालिबानी आतंकी बताने पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की शिकायत जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर अलग-अलग कमेंट चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं। जिसमें कई लोगों के फेसबुक एकाउंट भी बंद किए गए हैं। 

ये था पूरा मामला
दरअसलस, याकूब कुरैशी का आरोप है कि टीवी चैनल ने उसे तालिबान के मुल्ला उमर का बेटा बताकर फोटो दिखाया। इससे उन्हें और उनके समाज के लोगों भी भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

याकूब कुरैशी ने बताया कि 31 अगस्त को एक टीवी चैनल ने उन्हें तालिबान का क्रूर चेहरा बताया। उन्हें आतंकी मुल्ला उमर का बेटा याकूब कहकर संबोधित किया गया। इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है। इस मामले में टीवी चैनल के मालिक सहित अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसपी क्राइम अनित कुमार को सौंपी गई है। सबूत और तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं, टीवी चैनल से भी इस संबंध में जानकारी लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें