फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात न शहनाई, लहंगा न शेरवानी, सादगी भरे अंदाज में एक-दूजे के हुए वर-वधु

Sun, 21 Jun 2020 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
wedding in lockdown - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र में पल्हैड़ा गांव में शनिवार को दूल्हा अपने साथ दो बराती लेकर शादी रचाने पहुंच गया। यहां बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की मंदिर में सादगीपूर्ण ढंग से शादी रचाई। दुल्हन पक्ष से महज पांच लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


पल्हैड़ा निवासी वेदप्रकाश चौहान ने अपनी बेटी प्रीति की शादी दिल्ली में रोहिणी निवासी नरेश से तय की थी। दोनों की परिवारों ने धूमधाम से शादी करने का निर्णय किया था। लॉकडाउन हो जाने के बावजूद दोनों परिवारों ने शादी की तारीख तय की। लॉकडाउन आगे बढ़ता गया और शादी टलती रही।

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण आज: रिंग की तरह दिखेगा सूर्य, ग्रह चाल को करेगा प्रभावित, जाप से दूर होंगे कष्ट
विज्ञापन


आखिकार दोनों पक्षों ने तय किया कि हालात सामान्य होने पर शादी की जाएगी। वहीं, दूल्हा और दुल्हन ने सादगी से शादी करने का निर्णय किया। उन्होंने परिजनों के सामने अपनी मंशा रखी। जिस पर दोनों ही परिवारों ने सहमति जता दी।

दूल्हा नरेश शनिवार को अपने पिता एवं भाई के साथ दुल्हन के घर पल्हैड़ा पहुंचा। यहां मंदिर में दोनों के फेरे कराकर शादी संपन्न कराई। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और परिजनों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


दुल्हन के पिता वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। वहीं, दूल्हा नरेश नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें