सुबह आठ बजे भी अंधेरा सा छाया हुआ था। हाईवे पर चलने वाले दुपहिया वाहनों को भी लाइट जलाकर निकलना पड़ रहा था। बारिश के साथ बिजली भी तड़तड़ाई। वहीं ठंडी हवाएं चलने से मौसम और भी ठंडा हो गया।
मानसून की बारिश सोमवार सुबह से ही झमाझम शुरू हो गई बारिश होने से जहां उमस भरी गर्मी में राहत दी है, वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी आने वाले 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं अच्छी बारिश होने के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। दरअसल, मानसून की बारिश कृषि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में गन्ना धान और अन्य फसलों को लाभ मिलेगा।
मौसम ने रविवार से ही करवट बदल ली थी, सुबह से लेकर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की बारिश की फुहारों के बीच मौसम ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। देर रात तक मौसम में और भी बदलाव देखने को मिला, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे भी अंधेरा सा छाया हुआ था। हाईवे पर चलने वाले दुपहिया वाहनों को भी लाइट जलाकर निकलना पड़ रहा था। बारिश के साथ बिजली भी तड़तड़ाई। वहीं ठंडी हवाएं चलने से मौसम और भी ठंडा हो गया।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी अगले दो दिन तक बारिश का असर बना रहेगा। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मानसून की अच्छी बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी लाभकारी होगी।