फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय : मेरठ में सफाईकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई नाले में डूबे युवक की जान, वीडियो वायरल

Mon, 19 Jul 2021 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शख्स को नाले में डूबते हुए जैसे ही पास में मौजूद सफाईकर्मी ने देखा तो उसने अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति की जान बचाई।
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई नाले में डूबे युवक की जान - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सफाईकर्मी का अपनी जान पर खेलकर नाले में डूबे युवक को बचाए जाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया। वहीं शहर भर के नाले भी उफान पर आ गए। कई स्थानों पर पानी भरने के कारण नाले और सड़क एक हो गए। 

बताया गया कि सूरजकुंड स्थित एक नाले का भी यही हाल हो गया। ऊपर तक बह रहे नाले में एक राहगीर पैर फिसलने से गिर पड़ा, शख्स को नाले में डूबते हुए जैसे ही पास में मौजूद सफाईकर्मी ने देखा तो उसने अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी राज व्यक्ति को डूबता देख तुरंत नाले में कूद गया और डूबते व्यक्ति को बाहर निकाला। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की पास में ही मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सफाईकर्मी की इस दिलेरी की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें