फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में बारिश से बदला मौसम, पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में बारिश से बदला मौसम, पारा गिरा
विज्ञापन

मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में कई दिन से शुष्क चल रहा मौसम का मिजाज शनिवार को बदल गया। सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। दोपहर बाद धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन दिन मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
अगस्त की विदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। शनिवार सुबह अचानक बादल छाए और देखते ही देखते तेज बारिश हो गई। शहर से देहात तक बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 29.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि वेस्ट यूपी में अभी तीन- चार दिन मौसम ऐसे ही रहने के आसार है। बारिश कहीं कम तो कहीं ज्यादा हो सकती है। अभी वेस्ट यूपी में और बारिश की संभावना है। अभी जो बारिश अगस्त में हुई है, वह सामान्य से कम है। बारिश से फसलाें को भी लाभ मिला है। वहीं बारिश होने से मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट आई। शनिवार को एक्यूआई 104 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें