फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 2947 बूथों पर आज अंतिम विशेष मतदाता अभियान, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा

Sat, 27 Nov 2021 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ जिले के 2947 बूथों पर आज अंतिम विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मतदाता बनने के लिए शहर के युवाओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
नए मतदाता पहचान पत्र भी दिए जा रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य कराया जा रहा है। मेरठ जिले के 2947 बूथों पर आज अंतिम विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता बनने के लिए युवाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


अंतिम दिन कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के.बालाजी और एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह बूथों पर जाकर मतदाता अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मतदाता बनने के लिए मेरठ के युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही केंद्रों पर युवाओं की संख्या बढ़ रही है। मतदाता बनने के लिए युवा लगातार केंद्र पर पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, प्रकरण की चार फाइलें अभी तक लंबित
विज्ञापन


मेरठ के कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ पर भी लड़कियों ने मतदाता बनने के लिए अपना आवेदन किया है।  इसके साथ ही बीएलओ ने मतदाताओं को उनका नया मतदाता पहचान पत्र भी दिया। 
विज्ञापन


जिले में पिछले एक महीने से नए मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चार विशेष अभियान रखे गए थे। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें