आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य कराया जा रहा है। मेरठ जिले के 2947 बूथों पर आज अंतिम विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता बनने के लिए युवाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
अंतिम दिन कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के.बालाजी और एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह बूथों पर जाकर मतदाता अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मतदाता बनने के लिए मेरठ के युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही केंद्रों पर युवाओं की संख्या बढ़ रही है। मतदाता बनने के लिए युवा लगातार केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
मेरठ के कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ पर भी लड़कियों ने मतदाता बनने के लिए अपना आवेदन किया है। इसके साथ ही बीएलओ ने मतदाताओं को उनका नया मतदाता पहचान पत्र भी दिया।
जिले में पिछले एक महीने से नए मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चार विशेष अभियान रखे गए थे। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।